…
For a better experience please change your browser to CHROME, FIREFOX, OPERA or Internet Explorer.
  • Welcome to TheWorldOfPunjab.com
  • Call Us:(+91) 90417-57372
  • Site Logo
  • Home
  • Punjab
    • Sri Anandpur Sahib
    • Wetlands in Punjab
    • Patiala
  • Amritsar
    • Gurudwaras
      • Golden Temple, Amritsar
      • Guru Ke Mehal
      • Shaheedan Sahib
      • Santokhsar Sahib
      • Gurudwara Chaurasti Attari
      • Shrichand Maharaj
    • Temples
      • Ram Tirath Temple
      • Durgiana Temple
      • Mata Lal Devi Temple
      • Shri Bada Hanuman temple
      • Shani Dev Temple
      • Longan Wali Devi
      • Ram Talai Temple
      • Shivala Veer Bhan Temple
      • Dunga Hanuman Temple
    • Historical Places
      • Jalianwala Bagh
      • Attari-Wagah Border
      • Partition Museum
      • War Memorial
      • Jallianwala Bagh Centenary Memorial
      • Ram Bagh Garden
    • Other Attractions
  • Blogs
  • Web-Gallery
  • Advert
    • Post Ad

Latest News

  • Home
  • बाबे नानक दा ब्याह: वह कच्ची दीवार जिसके पास बैठ गुरुजी ने विवाह की रस्में पूरी की थीं, आज भी है सुरक्षित
बाबे नानक दा ब्याह: वह कच्ची दीवार जिसके पास बैठ गुरुजी ने विवाह की रस्में पूरी की थीं, आज भी है सुरक्षित
Admin September 10, 2024 0 comments

बाबे नानक दा ब्याह: वह कच्ची दीवार जिसके पास बैठ गुरुजी ने विवाह की रस्में पूरी की थीं, आज भी है सुरक्षित

श्री गुरुनानक देव जी के विवाह की रस्में बटाला स्थित गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में निभाई गई थीं। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में उनसे जुड़ी कई निशानियां मौजूद हैं। इनमें से सबसे प्रमुख है वह कच्ची दीवार (कंध) जिसके पास बैठ कर गुरुजी ने विवाह की रस्में पूरी की थीं।

बताया जाता है कि गुरु जी की सालियों ने मजाक करने के लिए गुरु जी को एक कच्ची दीवार के पास बिठा दिया, ताकि उनका शाही लिबास खराब हो जाए। वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने गुरु जी से कहा कि बेटा दीवार गिर सकती है, इसलिए वहां से उठ जाएं। इस पर गुरु जी ने दीवार को हाथ लगाकर मुस्कुराते हुए कहा, माता जी यह दीवार युगों-युगों तक नहीं गिरेगी और वैसा ही हुआ। यह दीवार आज भी सुरक्षित है।

हालांकि अब इस दीवार का पांच फीट तीन इंच ऊंचा, छह फीट लंबा और दो फीट मोटाई वाला हिस्सा ही शेष है। यहां माथा टेकने आने वाले लोग दीवार की मिट्टी उखाड़कर अपने साथ ले जाते थे। लोगों की धारणा थी कि यहां की मिट्टी को गुरु जी के पवित्र हाथ लगे हैं और इसे खाने से रोग दूर हो सकते हैं। बाद में इसे शीशे की फ्रेम से सुरक्षित कर दिया गया। करीब 70 साल पहले गुरुद्वारा श्री कंध साहिब की इमारत का निर्माण शुरू किया गया था। 1952 में गुरुद्वारा कमेटी ने इस स्थान को खरीदा।

18 दिसंबर, 1956 को गुरुद्वारे की दर्शनी डियोढ़ी का नींव पत्थर संत हरनाम सिंह नौशहरा मज्झा सिंह वालों ने रखा। गुरु नानक के ससुराल वालों का घर अब गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब के नाम से जाना जाता है। यहां आने वाली संगत दीवार के सामने नतमस्तक होती है।

©Dainik Jagran

 

  • #Guru Nanak Dev Marriage
  • #Guru Nanakdev ji
  • #Gurudwara Kandh Sahib
  • #Marriage anniversary of Guru Nanak
  • #Marriage Procession of baba nanak
leave your comment

Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Browse News By Location

  • Amritsar
  • Blog
  • Punjab

Latest News

  • Ancient Durgiana Temple at glance
  • Shri Bada hanuman Temple
  • Mata lal devi temple
  • Mata Lal Devi Temple
  • Traffic problems in Punjab
Site Logo

  • Amritsar, Punjab, 143001
  • (+91) 90417 57372,
  • info@theworldofpunjab.com
  • Mon-Sun 8:00 a.m - 8:00 p.m
Popular Locations
  • Amritsar
  • Golden Temple, Amritsar
  • Durgiana Temple
  • Punjab History
  • Jalianwala Bagh
  • Mata Lal Devi Temple
Latest Blogs
Traffic problems in Punjab
Traffic problems in Punjab
January 24, 2025
Shiv Temple Kasel – An ancient Lord Rama’s maternal village
Shiv Temple Kasel – An ancient Lord Rama’s maternal village
December 19, 2024
Quick Links
  • Login
  • Post Ad
  • About Us
  • Contact Us

Copyright 2025 © TWOP - TheWorldofPunjab.com

Post Add

Top
Forgot Your Password ?
Verified by MonsterInsights